
इस वेबसाईट पर Maharashtra board Lokbharti Class 10 Hindi Chapter 9 जब तक जिंदा रहूँ, लिखता रहूँ स्वाध्याय (Jab Taj Jinda Rahu Likhata Rahu) के बारे में चर्चा करने जा रहे है। इस वेबसाइट पर आपको इस अध्याय के प्रश्नोत्तर मिल जायेंगे तथा इस अध्याय का भावार्थ , स्वाध्याय, पद्य विश्लेषण, सरल अर्थ और व्याकरण संबधित सभी प्रश्नो के हल Pdf स्वरुप में मिल आप डाउनलोड कर सकेंगे।
Board | Class | Chapter | Download |
Maharashtra state Board | 10th | जब तक जिंदा रहूँ, लिखता रहूँ | Pdf File |
Questions answers Of Jab Tak Jinda Rahu Likhata Rahu
Table of Contents
Do you want to download above file In pdf ?
Pdf फाईल डाऊनलोड करे
Download our Other Important PDF files ↴
Textbook Questions answers
Additional extra Exercise
Entire Exercise
जब तक जिंदा रहूँ, लिखता रहूँ भावार्थ:

Jab Tak Jinda rahu , Likhata Rahu summary
विषय-प्रवेश : साक्षात्कार साहित्य की एक महत्त्वपूर्ण विधा है। साक्षात्कार में प्रश्न उत्तर के माध्यम से किसी व्यक्ति से साक्षात्कारकर्ता उसके कार्यों एवं जीवन के विविध पक्षों के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त करता है। साक्षात्कार में व्यक्ति के बारे में हर प्रकार की जानकारी आईने में दिखाई देने वाली तस्वीर की भाँति झलकने लगती है। प्रस्तुत साक्षात्कार में विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने प्रसिद्ध लेखक अमृतलाल नागर से उनके साहित्य-सृजन, साहित्य, उनकी लेखन प्रक्रिया, उनके समकालीन साहित्यकारों, तत्कालीन राजनैतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा उनकी कुछ प्रमुख कृतियों के बारे में अनेक |. प्रश्न पूछे हैं और उन्होंने उनका बेबाक उत्तर दिया है।

Jab Tak Jinda rahu , Likhata Rahu notes:
जब हम Chapter 9 जब तक जिंदा रहूँ, लिखता रहूँ पढ़ रहे हैं, तो हम देख सकते हैं कि इस पाठ के बीच में कई प्रश्न पूछे जाते हैं और छात्रों से उनके उत्तर की अपेक्षा की जाती है। कुछ छात्रों को उत्तर देते समय कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हम आपसे वादा करते हैं कि हमारे उत्तर की समीक्षा करने के बाद, आपको ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। हमारे विशेषज्ञ टीम शिक्षक ने प्रश्न पत्र को कई भागों में विभाजित किया है, जिससे आपको पाठ को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। निम्नलिखित मुद्डो पर एक नज़र डालें:
- आकलन कृती
- मुहावरा
- अतिरिक्त प्रश्नोत्तरे
- व्याकरण
- शब्द संपदा
- विरुद्धार्थी शब्द
Question bank for Hindi Chapter 9 Jab Tak Jinda rahu , Likhata Rahu:
जो छात्र वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बोर्ड में अधिक अंक प्राप्त करना चाहते हैं, वे हमारे प्रश्न बैंक का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रश्न आपकी अंतिम परीक्षा में निश्चित रूप से पूछे जा सकते हैं।
हमारी पीडीएफ फाइल के अंत में, आपको इस अध्याय की pdf फाईल मिलेगी। हमारी विशेषज्ञ टीम आपको अधिक अंक प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्रश्न बैंक पर भरोसा करती है।
हमारे शिक्षकों की विशेषज्ञ टीम ने इन सवालों के बेहतरीन जवाब तैयार किए हैं। इन सभी सवालों के जवाब हमारी पीडीएफ फाइल में हैं जो नीचे दी गई है। आप इसे अपने खाली समय में अध्ययन करने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। इस Pdf फाईल में आपको महत्त्वपूर्ण प्रश्न बैंक समाधान मिलेंगे।
हमें उम्मीद है कि यह प्रश्न बैंक आपकी परीक्षा की तैयारी में आपकी थोड़ी मदद करेगा।
Question bank
प्रश्न. निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
कृति 1: (आकलन)
प्रश्न 1.
उत्तर लिखिए:
(i) नागर जी का साइमन कमीशन के बहिष्कार की घटना के बाद राजनीति की ओर न जाना –
उत्तर:
(i) नागर जी के पिता सरकारी कर्मचारी थे। सरकारी कर्मचारी के परिवार के किसी सदस्य का सरकार के खिलाफ विद्रोह करने का अर्थ उसका नौकरी से हाथ धोना था। इसलिए नागर जी राजनीति की ओर नहीं गए।
प्रश्न 2.
संजाल पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
प्रश्न 3.
आकृति पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
कृति 2: (आकलन)
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए:
(i) नागर जी के सामने इनका साहित्य था – [ ]
(ii) नागर जी ने शुरू में इन्हें पढ़ा – [ ]
(iii) नागर जी का पहला मित्र यह था – [ ]
(iv) नागर जी की पहली कविता का शीर्षक यह था – [ ]
उत्तर:
(i) नागर जी के सामने इनका – प्रेमचंद और कौशिक का साहित्य था
(ii) नागर जी ने शुरू में इन्हें पढ़ा – बंकिम के उपन्यास।
(iii) नागर जी का पहला मित्र यह था – छापे का अक्षर
(iv) नागर जी की पहली कविता का शीर्षक यह था – कब लौं कहौं लाठी खाय!
प्रश्न 2.
ऐसे दो प्रश्न बनाकर लिखिए, जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द हों:
(i) 1933 में
(ii) चंडीप्रसाद हृदयेश।
उत्तर:
(i) नागर जी की पहली कहानी ‘अपशकुन’ किस सन में छपी ?
(ii) नागर जी को किसकी लेखन शैली ने बहुत प्रभावित किया?
कृति 3: (शब्द संपदा)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का लिंग परिवर्तन कीजिए:
(i) लेखक – …………………….
(ii) कवि – …………………….
(iii) पितामह – …………………….
(iv) मित्र – …………………….
उत्तर:
(i) लेखक – लेखिका
(ii) कवि – कवयित्री
(iii) पितामह – पितामही
(iv) मित्र – सहेली।
प्रश्न 2.
उचित उपसर्ग जोड़कर सार्थक शब्द बनाइए: (अभि, आ, अनु, उप)
(i) …………………………… शासन
(ii) …………………………… वन
(iii) …………………………… जीवन
(iv) …………………………… मान
उत्तर:
(i) अनु + शासन = अनुशासन
(ii) उप + वन = उपवन
(iii) आ + जीवन = आजीवन
(iv) अभि + मान = अभिमान।
कृति 4: (स्वमत अभिव्यक्ति)
प्रश्न.
‘पत्र-पत्रिकाओं का महत्त्व’ विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
भाषा के विकास में पत्र-पत्रिकाओं का बहुत योगदान होता है। इनसे तरह-तरह की जानकारियाँ तो मिलती ही हैं, लेखन में होने वाली नई-नई प्रवृत्तियों की भी जानकारी मिलती है। पत्र-पत्रिकाओं में साहित्य, समाज, देश, राजनीति, विज्ञान, शिल्प, फिल्म, कला, मनोरंजन, कार्टून, व्यापार आदि सभी क्षेत्रों की जानकारी मिलती है। हमारे देश में विभिन्न भाषाओं में अनेक पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं और उनका बड़ा बाजार है। पढ़े-लिखे लोगों के घर में पत्र-पत्रिकाएँ आना आवश्यक माना जाता है। इनसे घर बैठे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी मिलती है। इनमें परिवार के हर आयु के लोगों के लिए . कुछ-न-कुछ होता है।
दूरदर्शन की लोकप्रियता के पहले पत्र-पत्रिकाएँ ही जानकारियों और मनोरंजन का एकमात्र साधन थीं। आज मोबाइल फोन तथा दूरदर्शन के युग में पत्रिकाओं की लोकप्रियता में थोड़ी कमी जरूर आई है, पर अखबारों की लोकप्रियता पहले जैसी ही कायम है। समझदार लोग पत्र-पत्रिकाओं के दीवाने हैं। कुछ लोग तो पत्रिकाओं के पुराने अंकों की जिल्दसाजी करवाकर रखते हैं। पत्र-पत्रिकाओं की हर युग में माँग रहेगी और इनका महत्त्व हमेशा बना रहेगा।
गद्यांश क्र. 2
प्रश्न. निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
कृति 1: (आकलन)
प्रश्न 1.
उत्तर लिखिए:
(i) नागर जी के पिता जी ने उन्हें इनमें भाग लेने से रोका –
उत्तर:
(i) क्रांतिकारी आंदोलनों में
प्रश्न 2.
आकृति पूर्ण कीजिए:
(i) गद्यांश में आए दो महान नेताओं के नाम – [ ]
(ii) नागर जी के लेखन की एक विशेषता – [ ]
(iii) नागर जी की पहली कहानी का नाम – [ ]
(iv) परिच्छेद में उल्लिखित स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण घटना – [ ]
उत्तर:
(i) परिच्छेद में आए दो महान नेताओं गांधी जी, जवाहरलाल के नाम नेहरू
(ii) नागर जी के लेखन की एक विशेषता – गरीबों के प्रति करुणा का भाव होना
(iii) नागर जी की पहली कहानी का नाम – प्रायश्चित
(iv) परिच्छेद में उल्लिखित स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण घटना – काकोरी बमकांड
प्रश्न 3.
संजाल पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
कृति 2: (आकलन)
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
प्रश्न 2.
दो ऐसे प्रश्न बनाकर लिखिए जिनके उत्तर निम्नलिखित शब्द-समूह हों:
(i) 1933 में
(ii) सामाजिक आंदोलनों में।
उत्तर:
(i) जवाहर लाल नेहरू से नागर जी की पहली बार किस सन में भेंट हुई थी?
(ii) नागर जी के पिता जी ने उन्हें किस तरह के आंदोलनों में जाने से कभी नहीं रोका?
कृति 3: (शब्द संपदा)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखिए:
(i) निश्चित x …………………….
(ii) दुख x …………………….
(iii) तेज x …………………….
(iv) पहला x …………………….
उत्तर:
(i) निश्चित x अनिश्चित
(ii) दुख x सुख
(iii) तेज x मद्धिम
(iv) पहला x अंतिम।
प्रश्न 2.
तद्धित शब्दों का मूल शब्द लिखिए:
(i) प्रभावित – …………………….
(ii) सामाजिक – …………………….
उत्तर:
(i) प्रभावित – प्रभाव
(ii) सामाजिक – समाज।
गद्यांश क्र. 3
प्रश्न. निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
कृति 1: (आकलन)
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
(ii)
प्रश्न 2.
आकृति पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
कृति 2: (आकलन)
प्रश्न 1.
आकृति पूर्ण कीजिए:
(i) नागर जी ने अपनी इस कृति में सूरदास के चमत्कारों का वर्णन किया है – [ ]
(ii) नेत्रहीनों के चमत्कार के बारे में नागर जी की धारणा – [ ]
(ii) नागर जी सात साल तक प्रतिवर्ष जिस लेखक से एक शहर में मिलते रहे वे – [ ]
उत्तर:
(i) नागर जी ने अपनी इस कृति में सूरदास के चमत्कारों का वर्णन किया है – [खजन नयन]
(ii) नेत्रहीनों के चमत्कार के बारे में नागर जी की धारणा – [नेत्रहीनों की भविष्यवाणियाँ कभी-कभी सच होती हैं]
(iii) नागर जी सात साल तक प्रतिवर्ष जिस लेखक से एक शहर में मिलते रहे वे – [शरतचंद्र]
प्रश्न 2.
आकृति पूर्ण कीजिए:
(i)
(ii)
उत्तर:
प्रश्न 3.
वाक्य पूर्ण कीजिए:
(i) तुलसीदास को तो …………………….।
(ii) सूरपंचशती के अवसर पर काफी विवाद चला था कि …………………….।
उत्तर:
(i) तुलसीदास को तो मुझे घुट्टी में पिलाया गया है।
(ii) सूरपंचशती के अवसर पर काफी विवाद चला था कि सूर जन्मांध थे या नहीं।
कृति 3: (शब्द संपदा)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए:
(i) नयन =
(ii) पुराना =
(iii) सच =
(iv) मौका =
उत्तर:
(i) नयन = नेत्र
(ii) पुराना = प्राचीन
(iii) सच = सत्य
(iv) मौका= अवसर।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित कृदंत शब्दों के मूल शब्द लिखिए:
(i) लगाव – …………………….
(ii) मिलावट – …………………….
उत्तर:
(i) लगाव – लग + आव
(ii) मिलावट – मिल + आवट।
कृति 4: (स्वमत अभिव्यक्ति)
प्रश्न.
‘आँख देखने का माध्यम है, देखने वाला मन है’ विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
प्रत्येक प्राणी की दो आँखें होती हैं, जिनके द्वारा वह इस पृथ्वी की समस्त चीजें देखने में समर्थ होता है। मनोरंजक दृश्य देखकर वह प्रसन्न होता है और दुखद दृश्य देखकर दुखी और बेचैन होता है। यह आँखों से दिखाई देने वाले प्रत्यक्ष दृश्यों पर मनुष्य की प्रतिक्रिया होती है। पर मनुष्य की एक दृष्टि और होती है – उसके मन की यानी उसकी कल्पना की। वह प्रत्यक्ष दृष्टि से भी तेज होती है। जब वह किसी घटित – अघटित दृश्य की कल्पना करता है तो वह दृश्य उसकी कल्पना में उसके सामने दिखाई देने लगता है।
किसी व्यक्ति की इच्छित घटित अथवा अघटित घटना फिल्म की रील की तरह उसे दिखाई देती है। यह दृश्य उसकी आँखें नहीं देखती हैं। यह दृश्य देखता है उसका मन। मनुष्य को सपने में दिखाई देने वाले दृश्य भी उसकी आँखें नहीं, उसका मन देखता है। इस प्रकार मनुष्य को क्या देखना है और क्या नहीं, इसका आदेश मनुष्य का मन ही उसे देता है। हाँ, देखने-देखने में अंतर अवश्य है। प्रत्यक्ष दृश्य वास्तविक आँखें देखती हैं, जब कि मन के काल्पनिक दृश्य मन की आँखें देखती हैं।
गद्यांश क्र. 4
प्रश्न, निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
कृति 1: (आकलन)
प्रश्न 1.
उत्तर लिखिए:
(i) नागर जी को इस पुस्तक को फिर से पढ़ने की उत्कंठा है –
(ii) नागर जी के पास संग्रह है इनका –
उत्तर:
(i) नागर जी को इस पुस्तक को फिर से पढ़ने की उत्कंठा है – प्रभातकुमार मुखोपाध्याय का संग्रह ‘देशी और विलायती’।
(ii) नागर जी के पास संग्रह है इनका – पत्रों और प्रत्येक जाति के रीति-रिवाजों का।
प्रश्न 2.
संजाल पूर्ण कीजिए:
उत्तर:
कृति 2: (आकलन)
प्रश्न 1.
लिखिए:
उत्तर:
प्रश्न 2.
उत्तर:
कृति 3: (शब्द संपदा)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखिए:
(i) बूढ़े – ……………….
(ii) कहानियों – ……………….
(iii) जाति – ……………….
(iv) रचनाएँ – ……………….
उत्तर:
(i) बूढ़े – बूढ़ा
(ii) कहानियों – कहानी
(iii) जाति – जातियाँ
(iv) रचनाएँ – रचना।
प्रश्न 2.
उचित उपसर्ग चुनकर सार्थक शब्द बनाकर लिखिए: (अव, दुर्, अप, दुर्)
(i) ………………. गुण
(ii) ………………. बल
(iii) ………………. मन
(iv) ………………. भाग्य
उत्तर:
(i) गुण – अवगुण
(ii) बल – दुर्बल।
(iii) मान – अपमान
(iv) भाग्य – दुर्भाग्य।
You May Like -
- Chapter 1 भारत महिमा
- Chapter 2 लक्ष्मी
- Chapter 3 वाह रे! हमदर्द
- Chapter 4 मन (पूरक पठन)
- Chapter 5 गोवा : जैसा मैंने देखा
- Chapter 6 गिरिधर नागर
- Chapter 7 खुला आकाश (पूरक पठन)
- Chapter 8 गजल
- Chapter 9 रीढ़ की हड्डी
- Chapter 10 ठेस (पूरक पठन)
- Chapter 11 कृषक गान
- Chapter 4 छापा (कविता)
- hapter 6 हम उस धरती की संतति हैं (कविता)
- Chapter 7 महिला आश्रम
- Chapter 8 अपनी गंध नहीं बेचूँगा
- Chapter 9 जब तक जिंदा रहूँ, लिखता रहूँ
Read This Also
- Class 10th Science Solutions
- Class 10th Maths Solutions
- Class 10 English Kumarbharti Solutions
- Class 10th Geography Solutions
- Class 10th History Solutions
- Class 10th Hindi Solutions
- Class 10th Marathi Solutions